परिचय

हसदेव के हीरोज

युवोदय: 'हसदेव के हीरो' ज़िला प्रशासन, जांजगीर-चांपा द्वारा समर्थित एक सामुदायिक पहल है। इसका मूल प्रयोजन सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से सकारात्मक बदलाव लाना है। यह कार्यक्रम मानसिक स्वास्थ्य, किशोर स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने और अपने बच्चों की शिक्षा में अभिभावक की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करने पर केंद्रित है। यह पहल जिले के युवाओं और समुदाय के लोगों से आगे बढ़ने और स्वयंसेवकत्व के भाव से कार्यक्रम का समर्थन करने का आह्वान करती है।

कार्यक्रम के उद्देश्य इस प्रकार हैं: युवाओं को शामिल करने, अभिव्यक्त करने और उनके बेहतर उभार के लिए मंच निर्माण करना प्रणाली को सुदृढ़ करना : यह कार्यक्रम मानसिक स्वास्थ्य, किशोर स्वास्थ्य, माता-पिता की भागीदारी और शिक्षा के विषयगत(विषय विशेष) क्षेत्रों में जिला टीम की क्षमता को बढ़ाने का प्रयास करता है। चार विषयगत क्षेत्रों पर ज्ञान, दृष्टिकोण और प्रणालियों को सुधारना: कार्यक्रम का उद्देश्य स्वयंसेवा, किशोर स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति समझ, दृष्टिकोण और अभ्यास में सुधार करना है। परिवर्तन के चैंपियनों का समूह तैयार करना सामुदायिक नेतृत्व को शामिल करना

About
About
About
Join us

Register Here